संविधान संशोधन बिल पर ओवैसी ने उठाए सवाल, कहा- पूरे देश पर कब्ज़ा करने की साज़िश
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम/सीएम/मंत्रियों के लगातार 30-दिनों तक जेल में रहने पर उन्हें पद से हटाने वाले 130वां संविधान संशोधन विधेयक पर कहा है कि यह विधेयक पूरे देश पर कब्ज़ा करने की रणनीति है जो अच्छा संकेत नहीं है। बकौल ओवैसी, केंद्र सरकार इसका फायदा उठाकर सरकार गिराने के लिए मंत्रियों को गिरफ्तार करना शुरू कर देगी।