सुवेन फार्मा ने अमेरिका की NJ बायो इंक में खरीदी 56% हिस्सेदारी
भारत की सुवेन फार्मास्युटिकल ने अमेरिका की एनजे बायो इंक में 56% की हिस्सेदारी खरीदी है। सुवेन फार्मा इस हिस्सेदारी की खरीद के लिए $64.4 मिलियन निवेश करेगी जिसमें अमेरिकी कंपनी की ग्रोथ से जुड़ी पहल के लिए $15 मिलियन का प्राइमरी इक्विटी इंफ्यूज़न भी शामिल है। खरीद के साथ ही एनजे बायो इंक, सुवेन फार्मा की सब्सिडियरी बन जाएगी।