सेवानिवृत्त जजों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए PM मोदी से हस्तक्षेप करने का किया अनुरोध
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचारों के बीच 68 सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, नौकरशाहों और मौजूदा सांसदों के समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। समूह ने पीएम मोदी से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा और हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास समेत अन्य धार्मिक नेताओं की रिहाई के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है।