स्विमिंग पूल में नहा रहे युवक के अंडरवियर में घुसा सांप, दोस्तों ने बचाई जान
यूपी के उरई का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें स्विमिंग पूल में नहा रहे एक युवक के अंडरवियर में सांप घुस जाता है। वीडियो में युवक के तौलिया लपेटकर अंडरवियर उतारने के बाद उसके दोस्त अंडरवियर समेत सांप को डंडे से पीटकर मारते दिखे। बकौल रिपोर्ट्स, पकड़ा गया सांप विषैला नहीं था।