सोवियत संघ ने 3 नवंबर 1957 को अंतरिक्ष में भेजी थी 'लाइका' नाम की कुतिया
तत्कालीन सोवियत संघ ने 3 नवंबर 1957 को 'लाइका' नाम की एक कुतिया को अंतरिक्ष में भेजा था। 'लाइका' अंतरिक्ष यान में सवार होकर पृथ्वी से स्पेस में जाने वाली पहली जीवित जीव थी। 'लाइका' को 'स्पुतनिक 2' से स्पेस में भेजा गया था और इस सैटेलाइट का वज़न 508 किलोग्राम था जो इसके पूर्ववर्ती सैटेलाइट से काफी अधिक था।