स्वास्थ्य बीमा कंपनी स्टार हेल्थ के ग्राहकों का संवेदनशील डेटा टेलीग्राम पर हुआ लीक
स्टार हेल्थ के एक चैटबॉट के ज़रिए कथित तौर पर कंपनी के लाखों ग्राहकों का संवेदनशील डेटा टेलीग्राम पर लीक हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चैटबॉट के ज़रिए पॉलिसी और दावों के दस्तावेज़ों को डाउनलोड किया जा सकता है। डेटा में ग्राहकों का नाम-पता, टैक्स विवरण, पहचान पत्र, टेस्ट रिपोर्ट और बीमारी के इलाज से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं।