स्वास्थ्य बीमा क्लेम रिजेक्शन में 19.10% की बढ़ोतरी, ₹26,000 करोड़ तक पहुंचा आंकड़ा
वित्त वर्ष 2023-24 में स्वास्थ्य बीमा क्लेम रिजेक्शन 19.10% बढ़कर पिछले वित्त वर्ष ₹21,861 करोड़ के मुकाबले इस वर्ष ₹26,000 करोड़ तक पहुंच गया। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल ₹15,100 करोड़ के क्लेम डिसअलाउड और ₹10,937 करोड़ के क्लेम रिजेक्ट हुए। पिछले साल ये आंकड़े क्रमशः ₹12,754 करोड़ और ₹9,107 करोड़ थे।