स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की AIIMS में हुई एंजियोप्लास्टी
दिल्ली एम्स द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की सोमवार को एंजियोप्लास्टी हुई। बयान में कहा गया, "उनकी हालत स्थिर है और उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी में रखा गया है।" गौरतलब है कि वरिष्ठ बीजेपी नेता नड्डा को गुरुवार को बेचैनी महसूस होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।