स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बीच पहली बार दिखे विनोद कांबली, सचिन भी उनके साथ आए नज़र

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनके बचपन के दोस्त व साथी खिलाड़ी रहे विनोद कांबली की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। खराब स्वास्थ्य की चिंताओं के बीच पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखे कांबली और सचिन अपने कोच रमाकांत आचरेकर की स्मारक के अनावरण में शामिल हुए थे। वीडियो में कांबली कुर्सी से खड़े होने में संघर्ष करते दिखे।

Load More