स्विस फर्म ने महाराष्ट्र सरकार को भेजा दावोस में सीएम के ठहरने से जुड़ा ₹1.6 करोड़ का बकाया बिल
एक स्विस कंपनी ने ₹1.58 करोड़ के बकाया बिल को लेकर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस भेजा है। यह बिल दावोस में 'विश्व आर्थिक सम्मेलन' के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, कुछ मंत्रियों-अधिकारियों के वहां ठहरने का है। नोटिस में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम को मुकदमे की चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अधिकारी भुगतान को लेकर बहाने बना रहे हैं।