स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान निशु आज़ाद के पिता संजय आज़ाद पर कथित हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे बुलंदशहर से हिरासत में लेने के बाद कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर स्थित संबंधित न्यायाधीश के आवास पर पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।