स्वतंत्र भारद्वाज ने जिस दलित पर किया था हमला, उसका परिवार छोड़ने जा रहा है हिंदू धर्म
जंतर-मंतर (दिल्ली) पर जिस निशु के पिता से स्वतंत्र भारद्वाज ने मारपीट की थी उसका परिवार अब धर्म परिवर्तन करने वाला है। निशु ने कहा कि उसका परिवार बौद्ध धर्म के विचारों को मानता है और जल्द ही औपचारिक तौर पर बौद्ध धर्म अपना सकता है। निशु के परिवार से मकान मालिक ने भी मकान खाली करने को कहा है।