स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाइटों से जगमगा रहे अयोध्या धाम स्टेशन की तस्वीरें आईं सामने
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम स्टेशन को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है जिसकी तस्वीरें रेलवे ने शेयर की हैं। रेलवे ने लिखा, "दिव्य एवं भव्य अयोध्या धाम स्टेशन की एक झलक।" रेलवे ने इस मौके पर लाइटों से जगमगाते लखनऊ रेलवे स्टेशन और काशी रेलवे स्टेशन का वीडियो भी शेयर किया है।