स्वतंत्रता दिवस की सीटिंग से नाखुश थे राहुल, सरकार ने एक दिन पहले किया संपर्क: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में उनके लिए रखा गया सीटिंग अरेंजमेंट पसंद नहीं आया। बकौल रिपोर्ट्स, सरकार ने यूपीए शासनकाल में नेता विपक्ष रह चुके नेताओं के सीटिंग अरेंजमेंट की लिस्ट कांग्रेस को भेजी थी लेकिन राहुल और खरगे सहमत नहीं हुए।