स्वतंत्रता दिवस समारोह में चौथी पंक्ति में बैठे दिखे राहुल गांधी, छिड़ा विवाद
स्वतंत्रता दिवस समारोह में गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चौथी पंक्ति में बैठाए जाने को लेकर विवाद छिड़ गया। कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने 'X' पर लिखा, "लोकसभा का नेता प्रतिपक्ष किसी भी कैबिनेट मंत्री से बड़ा होता है।" केंद्र सरकार ने कहा कि ओलंपिक पदक विजेताओं के लिए शुरुआती पंक्तियां अलॉट थीं जिसके चलते ऐसा हुआ।