स्वतंत्रता दिवस समारोह से फिर गायब दिखे राहुल गांधी; 2 साल पहले क्या हुआ था?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लगातार दूसरे साल लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग नहीं लिया। दरअसल, 2024 में उनकी सीट को लेकर विवाद हुआ था। उस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्हें लाल किले पर 5वीं पंक्ति में बैठाया गया था जिसकी कांग्रेस ने आलोचना की थी।