स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के कोच में घुसा सांप, बिहार में रेलवे को बदलनी पड़ी बोगी

जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के A-2 एसी कोच में शनिवार रात सांप दिखने से हड़कंप मच गया। बिहार के मुज़फ्फरपुर जंक्शन पर RPF-GRP ने 1 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन सांप नहीं मिला। यात्रियों द्वारा उसी कोच में सफर करने से इनकार के बाद रेलवे ने कोच बदलकर दूसरा कोच जोड़ा और यात्रियों को उसमें बैठाकर ट्रेन रवाना की।

Load More