सावन की तीसरी सोमवारी पर महाकाल मंदिर परिसर में मची भगदड़ जैसी स्थिति, कई श्रद्धालु घायल

सावन की तीसरी सोमवारी पर उज्जैन (एमपी) के महाकाल मंदिर परिसर में स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति मच गई और कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। बैरिकेडिंग के अंदर करंट फैलने की अफवाह के बाद दर्शन के लिए कतार में खड़े लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बनी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

Load More