सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव की मूर्ति का किया गया अपमान, वीडियो पर पुलिस ने दिया जवाब
सावन के पहले सोमवार पर बुलंदशहर (यूपी) में भगवान शिव की प्रतिमा पर पेशाब करने का वीडियो सामने आया है जिसके बाद ही स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताया। इसपर पुलिस ने कहा, "दोनों अभियुक्तों (पेशाब करने वाले और वीडियो बनाने वाले) के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।"