स्वरा का हाल 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' जैसा है: उनके पति की चुनाव में हार पर कंगना
अभिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति व एनसीपी नेता (शरद पवार गुट) फाहद अहमद के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "स्वरा का हाल 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' जैसा हो गया।" गौरतलब है, फाहद को एनसीपी नेता (अजित गुट) सना मलिक ने 3,378 मतों से हराया था।