स्वरा भास्कर के पति फाहद को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार, NCP की सना जीतीं
अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति और एनसीपी नेता (शरद पवार गुट) फाहद अहमद को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अणुशक्ति नगर सीट से हार मिली है। यहां से पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी व एनसीपी नेता (अजित गुट) सना मलिक ने 3,378 मतों से जीत हासिल की है। फाहद को 45,963 वोट मिले जबकि सना ने 49,341 मत हासिल किए।