स्वरा भास्कर के पति ने छोड़ी सपा, शरद पवार की पार्टी से लड़ेंगे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति और सपा नेता फहाद अहमद ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एससीपी) की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं, एनसीपी (एससीपी) ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है जिसमें अणुशक्ति नगर से उम्मीदवार के तौर पर अहमद का नाम शामिल है।