सीवर के खुले गड्ढे में बाइक समेत गिर गया डिलीवरी बॉय; कानपुर का दर्दनाक वीडियो आया सामने

कानपुर (यूपी) में मंगलवार रात को एक डिलीवरी बॉय बाइक समेत सड़क पर बने खुले सीवर के गड्ढे में जा गिरा जिसका वीडियो सामने आया है। गनीमत रही कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से बचाव हुआ। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के राहगीर मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकाला।

Load More