सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की इस सीरीज़ पर मिलेगा 330% का रिटर्न, RBI ने बताया रिडेम्पशन प्राइस
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2017-18 सीरीज़- IX की मैच्योरिटी आज (27 नवंबर) हो रही है और भारतीय रिज़र्व बैंक ने इसका रिडेम्पशन प्राइस ₹12,484 प्रति यूनिट तय किया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की यह सीरीज़ नवंबर 2017 को ₹2,914 प्रति ग्राम पर जारी हुई थी यानी इसके निवेशकों को इस पर 330% का भारी रिटर्न मिलेगा।