सीवर लाइन जोड़ते समय यूपी में भरभराकर गिरी मिट्टी के नीचे दबकर मज़दूर की हुई मौत
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सीवर लाइन जोड़ते समय 20 फीट गहरे गड्ढे में उतरे मज़दूर के ऊपर मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया और मलबे के नीचे दबकर मज़दूर की मौत हो गई। अन्य मज़दूरों ने आनन-फानन में उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है।