सावरकर ने महात्मा गांधी की हत्या की निंदा की थी: कोर्ट में पोते की दलील
पुणे की विशेष अदालत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई के दौरान सावरकर के भाई के पोते सत्यकी सावरकर ने कहा है कि सावरकर ने महात्मा गांधी की हत्या की स्पष्ट रूप से निंदा की थी। यह मुकदमा राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए गए भाषण को लेकर दायर किया गया है।