सावरकर पर बयान मामले में राहुल को 2 दिसंबर को पुणे की अदालत में पेश होने का निर्देश

पुणे की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वीर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले में 2 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने आरोप लगाया था कि राहुल ने मार्च 2023 में लंदन में सावरकर के खिलाफ झूठे आरोप लगाए थे।

Load More