सुशांत केस में क्लीन चिट मिलने के बाद परिवार संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सोमवार को अपने भाई व पिता के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। सुशांत 14 जून 2020 को घर में मृत पाए गए थे।