सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता ने की आदित्य ठाकरे पर FIR की मांग

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता ने शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे पर एफआईआर की मांग की है। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दिशा की संदिग्ध मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया है। याचिका में दिशा के साथ रेप और उसकी हत्या का आरोप लगाया गया है।

Load More