सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर असफिया की सड़क हादसे में हुई मौत, 3-4 बार पलट गई थी गाड़ी
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर असफिया खान की मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर पनवेल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। असफिया जिस कार में सवार थी वह अनियंत्रित होने के बाद 3-4 बार पलट गई थी। हादसे में चालक सहित कार सवार 4 लोग घायल हुए हैं जो अस्पताल में भर्ती हैं। असफिया, लखनऊ की रहने वाली थीं।