सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर व अनन्या पांडे की कज़न अलाना पांडे ने दिया बेटे को जन्म
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर व ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे की कज़न अलाना पांडे ने बेटे को जन्म दिया है। अलाना ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, "हमारा लिटिल एंजल आ गया है।" अलाना के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अनन्या ने लिखा, "मेरा प्यारा (बेबी बॉय) भांजा आ गया है।"