ईडी ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर संदीपा विर्क को मनी लॉन्डरिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि संदीपा ने लोगों से झूठे वादे कर और गलत जानकारी देकर पैसे लिए। संदीपा एक वेबसाइट चलाकर FDA अप्रूव्ड ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने का दावा करती थीं। ईडी को शक है कि वेबसाइट असली बिज़नेस के बजाय मनी लॉन्डरिंग का ज़रिया थी।