सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड के ब्लॉक करने पर एमपी में युवक ने फूंका उसका स्कूटर, जलीं कई गाड़ियां
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में एक अपार्टमेंट की पार्किंग में 7-8 वाहनों में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी को उसकी गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद उसने गुस्से में गर्लफ्रेंड के स्कूटर में आग लगा दी जिसके बाद अन्य गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं।