सोशल मीडिया पर दावा- 'धोनी के सम्मान में ₹7 का सिक्का जारी करेगा RBI'; सरकार ने किया खंडन
केंद्र सरकार के पीआईबी फैक्ट चेक ने उस दावे का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि 'आरबीआई पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में ₹7 का सिक्का जारी करेगा'। दावे से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। पीआईबी ने लिखा, "आर्थिक मामलों के विभाग ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।"