सोशल मीडिया पर फेमस हो रहा है 'राहुल गांधी जैसा दिखने वाला' शख्स
'कांग्रेस नेता राहुल गांधी जैसा दिखने वाला एक शख्स' सोशल मीडिया पर फेमस हो रहा है। 'X' पर सामने आए एक वीडियो में रांची निवासी नूर ने कहा है कि राहुल गांधी जो-जो काम करते हैं उसे झारखंड में वह भी दोहराते हैं। उन्होंने कहा, "(झारखंड दौरे के दौरान) राहुल गांधी से मिलकर उन्हें संविधान भेंट करने की कोशिश करूंगा।"