सोशल मीडिया पर यूज़र की उम्र की पाबंदियों को लेकर कंपनियों से चर्चा कर रही है सरकार
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सोशल मीडिया पर यूज़र्स की उम्र आधारित पाबंदियों को लेकर सरकार कंपनियों से चर्चा कर रही है। बकौल मंत्री, डीपफेक की समस्या बढ़ती जा रही है और इसको लेकर कड़े नियम बनाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि कंपनियों को हर देश की संस्कृति व कानून के हिसाब से चलना चाहिए।