सुसाइड करने वाला 15 वर्षीय छात्र था iD फ्रेश फूड के CEO का भतीजा, चटवाई गई थी टॉयलेट सीट
आईडी फ्रेश फूड के सीईओ पीसी मुस्तफा ने बताया है कि केरल में सहपाठियों द्वारा परेशान किए जाने के बाद खुदकुशी करने वाला 15-वर्षीय छात्र मिहिर उनका भतीजा था। मिहिर की मां ने बताया था कि कुछ सहपाठियों ने आखिरी दिन बेटे को टॉयलेट सीट चाटने के लिए मजबूर किया और उसका सिर कमोड में डालकर फ्लश कर दिया था।