सुसाइड करने वाली नेपाली छात्रा को गंदी गालियां देता था पूर्व बॉयफ्रेंड, सामने आया ऑडियो
भुवनेश्वर (ओडिशा) में केआईआईटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल की मौत के मामले में उसके पूर्व बॉयफ्रेंड आद्विक श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है। आद्विक और प्रकृति की बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है जिसमें वह प्रकृति को गंदी गालियां दे रहा है। प्रकृति के साथियों के मुताबिक, आद्विक से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है।