सुसाइड नोट में 'अभिजीत जी आपसे शादी नहीं हुई तो मर जाऊंगी' लिखकर बिहार में नदी में कूदी लड़की
मधुबनी (बिहार) में एक 18 वर्षीय लड़की शनिवार रात पुल से धौंस नदी में कूद गई जिसका 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चला है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है, "अभिजीत जी आपसे जो चाहत है ना वो बेपनाह है पर आपने मुझे नहीं समझा...मैंने बोला था ना कि आपसे शादी नहीं हुई तो मैं मर जाऊंगी।"