सीसीटीवी फुटेज में बांग्लादेश में मां काली का मुकुट चुराता दिखा शख्स, PM मोदी ने किया था भेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मार्च 2021 में बांग्लादेश के सतखीरा में जेशोरेश्वरी मंदिर को भेंट किए गए सोने और चांदी से बने मां काली के मुकुट को चुराए जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में आरोपी मंदिर से बाहर निकलने से पहले मुकुट को छिपाते हुए देखा जा सकता है। यह घटना गुरुवार को घटी।