सिस्टम में किसी को कोई भी केस डालने की अनुमति है: सुसाइड करने वाला इंजीनियर
पत्नी के उत्पीड़न और 9 केस से परेशान होकर बेंगलुरु में सुसाइड करने वाले इंजीनियर ने मरने से पहले बनाए वीडियो में कहा था, "हमारे सिस्टम में किसी को भी कोई भी केस डालने की अनुमति है।" उन्होंने कहा, "अभी तक कोर्ट की 120 से अधिक तारीखें लग चुकी हैं...जिसके लिए 40-बार मैं खुद बेंगलुरु से जौनपुर (यूपी) गया हूं।"