सुस्त पड़े टाटा के इस शेयर का उछल सकता है भाव, ब्रोकरेज ने दी 'आउटपरफॉर्म' की रेटिंग

ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयर को 'आउटपरफॉर्म' की रेटिंग देते हुए ₹4,200 का टारगेट प्राइस सेट किया है जो इसके मौजूदा भाव ₹3,599 से करीब 17% अधिक है। बर्नस्टीन ने वित्त वर्ष 2025-2028 के बीच कंपनी का रेवेन्यू 18% से बढ़ने का अनुमान लगाया है। बीती तिमाही में कंपनी ने 19-नए स्टोर्स खोले थे।

Load More