सास देती थी नशे की गोलियां और दोनों देवर करते थे रेप: एमपी की महिला
मुरैना (मध्य प्रदेश) की रहने वाली एक महिला ने अपने 2 देवरों पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि सास उसे नशीली दवाएं देकर बेहोश कर देती थी और दोनों देवर उसका रेप करते थे। महिला के मुताबिक, उसका पति कोई काम नहीं करता है और न ही इस मामले में कुछ बोलता था।