संसद के पास खुद को आग लगाने वाले शख्स की हुई मौत

दिल्ली में संसद भवन के पास खुद को आग लगाने वाले शख्स की गुरुवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को खुदकुशी की कोशिश करने वाला बागपत (यूपी) निवासी शख्स 95% झुलस गया था व उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बकौल रिपोर्ट्स, बागपत में कुछ लोगों से विवाद के चलते शख्स ने यह कदम उठाया।

Load More