संसद का मॉनसून सत्र अब 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा: किरण रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि संसद का मॉनसून सत्र अब 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने 21 जुलाई से 12 अगस्त तक संसद का मॉनसून सत्र चलने का एलान किया था। उन्होंने कहा, "स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनज़र 13 और 14 अगस्त को संसद की कोई बैठक नहीं होगी।"