संसद के मॉनसून सत्र में कौन-कौनसे बिल पेश कर सकती है सरकार?
21 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार कई बिल पेश कर सकती है। इनमें जन विश्वास संशोधन बिल 2025, मर्चेंट शिपिंग बिल, इंडियन पोर्ट्स बिल 2025, खनिज व खान (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, नैशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल, नैशनल ऐंटी-डोपिंग संशोधन बिल, मणिपुर जीएसटी बिल, आईआईएम संशोधन बिल और टैक्सेशन संशोधन बिल शामिल हैं।