संसद के विशेष सत्र से भाग रही है मोदी सरकार: संसद के मॉनसून सत्र की घोषणा पर कांग्रेस
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संसद के मॉनसून सत्र की तारीखों की घोषणा होने को लेकर कहा है, "संसदीय इतिहास में पहली बार 47 दिन पहले किसी सत्र की घोषणा की गई है।" उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर विशेष सत्र की मांग से भागना चाहती है।" संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा।