संसद के शीतकालीन सत्र में पेश हो सकता है बीमा संशोधन विधेयक: वित्त मंत्री सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई की अनुमति देने वाला बीमा संशोधन विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने की संभावना है। संसद का शीतकालीन सत्र नवंबर के आखिर में शुरू होकर क्रिसमस से पहले समाप्त होता है। बीमा क्षेत्र ने अब तक एफडीआई के ज़रिए ₹82,000 करोड़ आकर्षित किए हैं।