संसद भवन परिसर में हुई झड़प के दौरान हमारी ओर से कोई चूक नहीं हुई थी: CISF
संसद भवन परिसर की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के उप-महानिरीक्षक (ऑपरेशन) श्रीकांत किशोर ने कहा है कि पिछले गुरुवार को एनडीए और इंडिया ब्लॉक के सांसदों में हुई झड़प के दौरान सीआईएसएफ की ओर से कोई चूक नहीं हुई। उन्होंने कहा, "किसी भी हथियार को ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।"