संसद भवन में आज शाम 7 बजे पीएम मोदी देखेंगे फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट'

गोधरा कांड पर बनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' सोमवार शाम 7 बजे संसद भवन के बाल योगी ऑडिटोरियम में दिखाई जाएगी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ केंद्रीय कैबिनेट देखेगी। इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी समेत बीजेपी शासित राज्यों के सीएम इस फिल्म को देख चुके हैं और लोगों से देखने की अपील की।

Load More